रेलवे विभाग द्वारा विस्तारीकरण के दौरान आने-जाने का रास्ता बंद कर दिए जाने से नाराज अंबारी के राजस्व गांव शाहपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांसद संगीता आजाद को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने रास्ते की मांग को संसद में उठाने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि रेलवे का विस्तारीकरण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। विस्तारीकरण में आने-जाने का रास्ता बंद किया जा रहा है। दीदारगंज रेलवे स्टेशन के सामने अंबारी ग्राम पंचायत का शाहपुर गांव स्थित है। कई दशकों से लोगों का आना-जाना रेलवे के जमीन में बने रास्ते से होता रहा है। इस समय रेलवे के द्वारा विस्तारीकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों से रास्ता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सांसद संगीता आज़ाद ने कहा कि अंबारी गांव के शाहपुर में रास्ता के लिए रेलवे के अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही संसद में भी आवाज उठाउंगी। रास्ता दिलवाने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, प्रधान अमित जायसवाल, निर्मला, बासमती आदि मौजूद रहे।