फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा गया पत्रक

Wed, 13 Sep 2023 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिला और इस संबंध में पत्रक सौंपा। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को सौंपा पत्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। इसे लेकर बुधवार को वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक मार्च किया। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिला और इस संबंध में पत्रक सौंपा। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच करा कर रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके अजय राय की शासन स्तर से सुरक्षा कम कर दी गई है।

वो भी तब जब अजय राय ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी से लड़ाई जारी रखते हुए उसे सजा दिलाई। उसके बाद कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय राय को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी। लिहाजा हम लोगों ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को पत्रक सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष और उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर, मऊ में अजय राय बोले- सपा साथ देती तो बागेश्वर जीत जाते

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें