फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑनलाइन कारोबार पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रांतीय युवा व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों ने खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ई-कॉमर्स (ऑनलाइन कारोबार) पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोनातालाब स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2016 में पांच करोड़ लोग ई-शॉपिंग करते थे, 2020 में यह आंकड़ा बढ़कर 32 करोड़ पहुंच गया। पूरी दुनिया में ई-कॉमर्स में सर्वाधिक बढ़ोतरी भारत में ही देखने को मिल रही है। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने रिटेल ट्रेड के लिए खुदरा व्यापार मंत्रालय बनाने और एक ट्रेड, एक टैक्स का प्रावधान करने समेत व्यापारियों की समस्याओं से जुड़ी 26 सूत्री मांगों का समाधान कराने की मांग प्रदेश सरकार से की। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, आलोक आर्य, रवींद्र जायसवाल, राजीव वर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें