बीएचयू का पत्र मिलने के बाद रेलवे ने नरिया स्थित रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया है। कैंट स्टेशन के डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि यह रिजर्वेशन काउंटर बीएचयू के आग्रह पर खोला गया था। उन्होंने ही इसे बंद करने के लिए पत्र दिया था। जिसके आधार पर इसे बंद कर दिया गया है। रविवार की सुबह कुछ लोग जब रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचे तो पता चला कि काउंटर बंद कर दिया गया है। इस काउंटर का इस्तेमाल बीएचयू के प्रोफेसर, छात्र और आसपास के लोग करते हैं।