कचहरी में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एस आई आर को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ता
राजनीतिक दलों में शामिल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। यहां शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन भेजकर मांग की कि एसआईआर की अंतिम तारीख कम से कम 6 माह तक बढ़ाई जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह समझ से परे है कि आधी अधूरी तैयारी के साथ इतनी जल्दबाजी में एसआईआर करने का क्या उद्देश्य है। निकट भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं है। चुनाव आयोग के पास पर्याप्त समय है। ज्ञापन देने वालों में हीरालाल यादव, राजेश्वर सिंह पटेल, सुजीत यादव लक्कड़, राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, अजय मुखर्जी, सुरेन्द्र यादव आदि रहे।