ठंड को ध्यान में रखकर मंगलवार को नगर निगम ने 471 जगहों पर अलाव जलवाए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शीत राहत अभियान चलाया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, कचहरी परिसर, शेल्टर होम, अस्पतालों के आसपास, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई है। जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ठंड की तीव्रता के अनुसार अलाव की संख्या बढ़ाएं। पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने नगर आयुक्त से गुहार लगाई कि हर वार्ड में अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाए।