फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एमएसएमई की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉस्ट अकाउंटेंट्स की उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनआईआरसी), दिल्ली ने वाराणसी चैप्टर के सहयोग से ककरमत्ता स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास का प्रमुख इंजन है। रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने छोटे उद्योगों के लिए बड़े उद्योगों से अलग नियम बनाने और एक पृष्ठीय आवेदन के आधार पर सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने एमएसएमई क्षेत्र में सीएमए की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वित्त) एसके साहू ने कॉरपोरेट गवर्नेंस में सीएमए के योगदान के बारे में बताया। एमएसएमई निदेशक एलबीएस यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम, यूनियन बैंक के एजीएम व आयकर और जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने वित्तपोषण और कर अनुपालन पर सुझाव दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद सदस्य नवनीत जैन, एनआईआरसी अध्यक्ष मनीष खंडपाल, उपाध्यक्ष जीवन चंद्र, सचिव हनी सिंह और वाराणसी चैप्टर अध्यक्ष कृष्ण नंद चौबे मौजूद रहे। इनके अलावा पंकज खत्री, सुजॉय मुखर्जी, कमलेश कुमार अस्थाना, मुकेश कुमार, नीरज विश्वकर्मा, हेमंत पटेल और सुरेश तिवारी मौजूद रहे। सेमिनार में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने उद्योगों की व्यावहारिक समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें