फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गृहकर में 10 प्रतिशत छूट देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने मेयर को पत्र लिखकर उठाई मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने मेयर अशोक कुमार तिवारी को पत्र भेजा है। उन्होंने मेयर से मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए जारी गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हर साल वित्तीय वर्ष की शुरुआत में जनता को 10 प्रतिशत गृहकर में छूट दी जाती है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने मेयर को भेजे पत्र में लिखा है कि इस बार शुरुआती महीनों में निकाय चुनाव के चलते यह छूट अब तक नहीं मिली है। इस छूट को लागू कराएं ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। नगर निगम अधिनियम की धारा 88 दो के तहत इसे सदन की बैठक में घोषणा करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों के पांच-पांच स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। नगर निगम में शामिल गांवों में भी पानी की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें