फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में होगी डेल्टा वैरिएंट सैंपलों की जांच, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में डेल्टा वैरिएंट के खतरे को देख अब शासन इससे निपटने की तैयारियों में लग गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अब केजीएमयू के साथ ही बीएचयू में भी डेल्टा सैंपल की जांच होगी। शासन के फैसले के बाद बीएचयू में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने बताया कि कोरोना काल में अब तक जिस तरह से सैंपल की जांच की गई उसी तरह से तीसरी लहर के मद्देनजर भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सैंपलों की जांच के साथ ही इलाज संबंधी सभी उपाय किए जा रहे हैं। सभी जरूरी उपकरण भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल में है कोरोना के सात म्यूटेंट
वाराणसी। कोरोना की दूसरी लहर में करीब आधा दर्जन से अधिक म्यूटेंट के पूर्वांचल में होने की जो आशंका बीएचयू के वैज्ञानिकों ने जताई थी, जो कि सही निकली। पूर्वांचल में एक दो नही बल्कि सात म्यूटेंट होने की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें भी डबल म्यूटेंट अधिक प्रभावी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाला डेल्टा वेरिएंट भी सक्रिय है।
130 लोगों का भेजा गया था सैंपल
बीएचयू के जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और आईएमएस बीएचयू की टीम ने वाराणसी समेत मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर से 130 सैंपल लेकर उसे जांच के लिए सीसीएमबी हैदराबाद में भेजा गया था। ताकि पता लगाया जा सके कि न केवल वाराणसी बल्कि आसपास के जिलों में कोरोना की दूसरी लहर में कितने तरह के म्यूटेंट प्रभावी थे। अब हैदराबाद से जांच के बाद जो परिणाम आया है, उसके मुताबिक बनारस समेत आसपास के जिलों में 7 तरीके के म्यूटेंट हैं।
विज्ञापन

डबल म्यूटेंट हैं अधिक प्रभावी
आईएमएस बीएचयू एमआरयू लैब की प्रमुख प्रोफेसर रोयाना सिंह के मुताबिक वैरिएंट ऑफ कंसर्न (वीओसी) बी 1.617 जिसे डबल म्यूटेंट कहा जाता है वो दूसरी लहर में अधिक प्रभावी बताया गया है। सीसीएमबी हैदराबाद के सलाहकार डॉक्टर राकेश सिंह के अनुसार अधिकांश जगहों पर डेल्टा म्यूटेंट 1.617.2 अध्ययन में सबसे ज्यादा था। बताया कि कुल 130 नमूनों की जांच में 36 प्रतिशत में डेल्टा म्यूटेंट की जानकारी मिली है। अन्य म्यूटेंट जैसे बी 1.351 जो पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया वह भी इस क्षेत्र में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें