फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की चिकित्सक पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नि:संतान दंपतियों को संतान प्राप्ति के लिएखोले गए गौडियन आईवीएफ सेंटर की चिकित्सक पर धोखाधड़ी का मुकदमा बुधवार देर शाम कैंट थाने में दर्ज किया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजकर की है। नई दिल्ली की रहने वाली चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत आवास विकास कालोनी निवासी बीके सिंह के अनुसार दिल्ली की चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनिका का कई शहरों में आईवीएफ सेंटर है। पांडेयपुर में भी आईवीएफ सेंटर खोला गया और दावा किया गया कि नि:संतान दंपतियों को संतान प्राप्त होगा। उनका दावा है कि वर्ष 2019 में अलग-अलग शहरों से 53 लोग बच्चे की आस में सेंटर में पहुंचे। उनके परिवार की महिला समेत वहां उपचार कराने पहुंची अन्य किसी भी महिला की बच्चे की आस पूरी नहीं हुई। कई महिलाओं को तो गलत ट्रीटमेंट के चलते अन्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब विरोध किया गया तो डॉ. मनिका ने पांडेयपुर स्थित आईवीएफ सेंटर बंद कर दिया। दिल्ली गए तो वहां डॉ. मनिका ने अभद्र व्यवहार किया और पुलिस बुला ली। बीके सिंह ने 12 बिंदुओं पर सेंटर की लापरवाहियों को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें