फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 को आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को चकिया स्थित अपने गांव भभौरा में भाभी नैनतारा देवी के त्रयोदशाह में शामिल होने आएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का 19 दिसंबर को निधन हो गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्ठि में शामिल होने रक्षामंत्री आए थे। उनकी भाभी का त्रयोदशाह उनके पैतृक गांव चकिया ब्लॉक के भभौरा गांव में 31 दिसंबर हो होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री सड़क मार्ग से आएंगे। सीएम योगी के भी आने की संभावना है। बताया कि रक्षामंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, चर्चा है कि कार्यक्रम कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें