वाराणसी। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल के सहयोग से दीपोत्सव मनाया गया। खेल संकुल में दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए संवाद भी हुआ। आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने आकाश दीप भी जलाए। प्रो. बीएमएन कुमार ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में ज्ञान, सकारात्मकता, एकता और मानवीय मूल्यों के प्रकाश को फैलाने का भी मौका है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक संध्या में मनमोहक नृत्य, गायन, कविता पाठ और अन्य प्रस्तुतियां दी। आकर्षक रंगोलियां भी उकेरी गईं। ब्यूरो