वाराणसी। मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के 18 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को नमो घाट पर गंगा उत्सव मनाया गया। जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दीपदान किया गया। साथ ही गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गंगा किनारे दीप जलाए। रंगोली कलाकार चांदनी विश्वकर्मा ने रंगों से मां गंगा की आकर्षक आकृति बनाई। लोगों ने हर-हर गंगे..., नमामि गंगे... और नहीं रुकेंगे, हम स्वच्छ करेंगे... जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में वन विभाग से कृष्णा, 39 गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट, वेश इंडिया के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, दीपशिखा कन्नौजिया और भीम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद