बीएचयू के काशी विश्वनाथ मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मनाया दीप उत्सव सं
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में 3100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों और संगठन के सदस्यों ने महामना की प्रतिमा के सामने नमन किया। एबीवीपी में काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम शंकर उरांव ने कहा कि परिषद ने अपने 78 वर्षों के इतिहास में छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का काम किया है। पत्रकारिता विभाग के डॉ. धीरेंद्र राय ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला संगठन है। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि परिषद राष्ट्र प्रथम और छात्र हित सर्वोपरि के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। 3100 दीपों का यह प्रकाश विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देने का प्रतीक है। इस दौरान इकाई मंत्री अनुराग तिवारी, दीपिका दास सहित बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थीं।