जिले के उद्योगपति दीपक कुमार बजाज को द रोलर फ्लोर मिलर्स महासंघ (आरएफएमएफआई) का निदेशक निर्वाचित किया गया है। वह उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। नई दिल्ली में हुई महासंघ की 86वीं वार्षिक आमसभा में उन्हें 92 फीसदी मत प्राप्त हुए।
आरएफएमएफआई देशभर के रोलर फ्लोर मिल उद्योग से जुड़े उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करता है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस चयन को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े इस क्षेत्र में काशी के उद्यमी का राष्ट्रीय स्तर पर आना महत्वपूर्ण है। आई आई ए के उपाध्यक्ष आर के चौधरी ने इसे वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। निर्वाचित होने के बाद दीपक बजाज ने देशभर के उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उन पर जताया गया महत्वपूर्ण विश्वास है। वे सभी उद्यमियों के साथ मिलकर रोलर फ्लोर मिल उद्योग के हितों और विकास के लिए कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकताओं में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना शामिल है। साथ ही, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उद्योग संचालन को सुगम बनाना भी है। दीपक बजाज ने बदलते औद्योगिक परिवेश में आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महासंघ के स्तर पर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।