श्री श्याम मंडल की साधारण सभा की बैठक रविवार को लक्सा स्थित श्याम मंदिर में हुई। इसमें उद्यमी दीपक बजाज को अध्यक्ष और अजय खेमका मंत्री चुना गया। साधारण सभा के दौरान ही अध्यक्ष दीपक बजाज ने प्रबंध समिति की घोषणा कर दी। दीपक कुमार तोदी व पवन कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रमोद कुमार सर्राफ को उपमंत्री, संदीप शर्मा कानू को कोषाध्यक्ष, श्यामसुंदर गाड़ोदिया गट्टू को कीर्तन मंत्री, सुरेश तुलस्यान को प्रचार मंत्री, गणेश लोहिया को भंडार मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। कार्यकारिणी में 16 सदस्यों को जगह मिली है। दीपक बजाज ने नए पदाधिकारियों व सदस्यों से मारवाड़ी समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इससे पहले निवर्तमान पदाधिकारियों ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद बजाज ने किया। इस मौके पर उद्योगी रमेश चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, प्रमोद बजाज, विजय अग्रवाल, मदनमोहन पोद्दार आदि रहे। संवाद