फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीक्षा संस्थान ने बच्चों-महिलाओं के लिए समर कैंप का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने पंचक्रोशी स्थित अपनी नई शाखा में समर कैंप का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य मलिन बस्तियों के बच्चों और महिलाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।मुख्य अतिथि यूपी फ्लोर एंड मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक बजाज, डॉ. नवीन दूबे और डॉ. शोभनाथ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कैंप में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन और मेहंदी कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि कैंप में बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की जानकारी भी मिलेगी। इस अवसर पर नवीन दूबे, शोभनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, ब्रजेश पाठक, दीपू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें