पितृ विसर्जन पर गिराई स्टेशन रोड पर आयोजित कजरी मुकाबला एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में लोकगीतों की मिठास और सुरों की जुगलबंदी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मिर्जापुर की कजरी गायिका लक्ष्मी यादव ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक कजरी प्रस्तुत कर मुकाबले में चार चांद लगा दिया। उन्होंने बरसन लागी बदरिया... और पिया नाहीं आए मोरे अंगना सुनाई तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विलुप्त होती जा रही पारंपरिक कजरी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे। इसमें महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने फीता काटकर किया। गायक रमेश भंवरा ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। उन्होंने लव-कुश प्रसंग समेत कई धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को बांधे रखा। वहीं, मिर्जापुर की कजरी गायिका लक्ष्मी यादव ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक कजरी प्रस्तुत कर मुकाबले में चार चांद लगा दिया।
उन्होंने बरसन लागी बदरिया... और पिया नाहीं आए मोरे अंगना सुनाई तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, विजय बिंद, माबूद खान, राजेश बिंद, अजय कुमार बिंद, सुशील बिंद, दिनेश बिंद आदि मौजूद रहे।