फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन ने बढ़ाई कैंट स्टेशन पर फंसे 35 यात्रियों की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन में महीने भर से जहां-तहां फंसे लोगों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह तय हो गया कि विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को स्पेशल ट्रेन से उनके गृह जनपद भेजा जाएगा। पहली स्पेशल ट्रेन तेलंगाना से झारखंड के बीच शुक्रवार को रवाना भी हो गई। इस फैसले को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक माह से फंसे विभिन्न राज्यों के 35 यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कर्नाटक, पुणे, बिहार, झारखंड सहित यूपी के विभिन्न जिलों के रहने वाले 35 यात्री विशेष ट्रेन चलने के इंतजार में दिन काट रहे हैं। अब इनकी आंखों में भी घर जाने की खुशी झलक रही है। कैंट स्टेशन के प्रबंधक आनंद मोहन के अनुसार यात्रियों के घर छोड़ने संबंधी निर्णय पर अभी जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार करना होगा। 23 मार्च से कैंट रेलवे स्टेशन पर फंसे इन यात्रियों से कुछ दिनों पूर्व 27 अप्रैल को रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की थी और उनका कुशलक्षेम जाना था। इसमें यात्रियों ने रेल राज्य मंत्री से जल्द घर भिजवाने की गुहार लगाई थी। कैंट स्टेशन स्थित यात्री हाल के अलावा भी कई अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के लोग ठहरे हुए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी चलेंगी, अभी इसकी अधिकारिक कोई सूचना नहीं मिली है। बहरहाल, पूर्वोत्तर रेलवे की अपनी तैयारियां मुकम्मल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें