फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: निर्णय...उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्य इकाईयों के साथ ही सर्विसेज और रेलवे की टीमें करेंगी प्रतिभाग

Fri, 09 Jan 2026 06:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: देशभर से आने वाले खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक झारखंड की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और खान-पान से रूबरू होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी वॉलीबॉल संघ से जुड़े डॉ. अभिमन्यु सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News: वर्ष 2026 की सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को सौंपी गई है। पिछले दिनों यहां सिगरा स्टेडियम में संपन्न भारतीय वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा में सीनियर नेशनल के 73वें संस्करण की मेजबानी सौंपने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। हालांकि मेजबानी के लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ ने अपना दावा पहले ही कर रखा था। 

विज्ञापन


वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) की वार्षिक आम बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुंवर, संयुक्त सचिव आनंद राजहंस, वाइस चेयरमैन आर.आर. चौधरी ने झारखंड में होने वाले 73वें सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की।

वीएफआई की वार्षिक आम सभा में खेल स्थलों की उपलब्धता, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा इंतजाम, तकनीकी टीम और रेफरी टीम की कार्यशालाएं, दर्शक दीर्घा और मैचों के प्रसारण को लेकर चर्चा की गई। झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और तैयारियों की रूपरेखा को फेडरेशन ने सराहा, जिसके बाद झारखंड को यह प्रतिष्ठित आयोजन सौंपने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं की नर्सरी है झारखंड
यूपी वॉलीबॉल संघ से जुड़े डॉ. अभिमन्यु सिंह के अनुसार हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। यह राज्य अब आधुनिक खेल सुविधाओं और उभरते खेल इंफ्रास्ट्रक्चरके लिए प्रसिद्ध है। घने जंगलों, पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झारखंड में खेलों के प्रति युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में सीनियर नेशनल वॉलीबॉल का आयोजन राज्य के खेल माहौल को और मजबूती देगा।

श्री सिंह कहते हैं, सीनियर नेशनल की मेजबानी से झारखंड के स्थानीय खिलाड़ियों को देश के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा। आयोजन से स्टेडियम, इनडोर हॉल, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।  उन्होंने कहा कि सीनियर नेशनल जैसे बड़े आयोजन से झारखंड के युवाओं में वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के प्रति भी रूझान और उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें