प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद में मुख्तार अहमद की तरफ से पक्षकार बनाए जाने के मुद्दे पर सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट में बहस शुरू की गई। अदालत ने सुनवाई जारी रखते हुए अगली तारीख 28 मार्च नियत की है। अदालत में पक्षकार बनाए जाने के मुद्दे पर लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कड़ी आपत्ति जताई।
कोर्ट में मुख्तार अहमद की ओर से नंदलाल प्रसाद ने पक्ष रखा।