फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य नारायणानंद तीर्थ महाराज को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशीधर्म पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धर्म प्रचार बंद करने को कहा। शुक्रवार को लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर कहा कि तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है, धर्म प्रचार बंद कर दे, वरना जहां मिलोगे वहीं जान से मार देंगे। इससे पहले 9 जून को भी उसी नंबर से एक संदिग्ध कॉल आया था। उस समय फोन करने वाले ने शंकराचार्य के बारे में पूछा था। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें