वहीं, पुलिस की तलाशी में प्रभात की जेब से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिलीं। उधर, इस संबंध में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि युवक तीसरी मंजिल से नीचे कैसे गिरा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक की मौत को लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते देखे गए। कुछ लोगों का कहना था कि जिस महिला से युवक मिलने आया था वह उससे दूरी बनाने लगी थी। इसी वजह से वह दरवाजा नहीं खोली और युवक को छज्जे का सहारा लेकर बालकनी के रास्ते फ्लैट में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में घटना के संबंध में संबंधित सभी लोगों से पूछताछ कर वास्तविकता सामने लाई जाएगी।