फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से दो भाइयों के साथ घर आए युवक की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल 

Mon, 18 May 2020 07:51 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुंबई से रविवार रात लौटे वाराणसी के जंसा थाना की ग्राम पंचायत खेमापुर में इजहार असलम (42) की सोमवार सुबह मौत हो गई। उसे गांव में ही बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, लेकिन बीमार होने की बात कहकर वह रात में ही अपने घर चला गया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का असलम मुंबई की फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मीरा देवी ने बताया कि असलम अपने दो अन्य भाइयों के साथ 15 मई को मुंबई से बलरामपुर पहुंचा। वहां से तीनों भाई रविवार को रोडवेज बस से वाराणसी के हरहुआ स्थित गोकुलधाम पहुंचे। यहां जांच के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। असलम की मौत से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल ने इसकी सूचना पुलिस, प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दी। पुलिस और प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो भाइयों के सैंपल लेकर वापस लौट गई। सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राम आशीष ने बताया कि असलम की ट्रेवल व कांटैक्ट हिस्ट्री पता कर अन्य दोनों भाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें