फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की मौत, एक मुंबई और एक सूरत से लौटा था

Thu, 28 May 2020 09:28 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भदोही जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वैब जांच के लिए भेज दिया है। इसके बाद शवों को सैनिटाइज कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


भिड़िउरा गांव में सप्ताह भर पूर्व मुंबई से लौटे 66 वर्षीय वृद्ध की बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। उनको सर्दी-खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को भोर में अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। कोरोना वायरस से मौत की आशंका में ग्रामीणों में भय हो गया।


सूचना के बाद पाली चौकी पुलिस पहुंची और वृद्ध और उनके परिजनों से मिलने-जुलने वालों की जानकारी जुटाई। प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना पांडेय ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम, अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन आठ घंटे बाद स्वास्थ्य टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वैब लेने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वृद्ध का सैंपल लेने के बाद शव सैनिटाइज कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।

इसी तरह, नवधन गांव में बुधवार रात 30 साल के एक युवक की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पूर्व सूरत से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका शव सीएचसी सुरियावां ले गई। शव सैनिटाइज कर सैंपल लेने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।

सीएचसी सुरियावां के अधीक्षक डा. आरबी पाठक का कहना है कि युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। एहतियातन सैंपल ले लिया गया है। शव सैनिटाइज कर परिवार वालों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें