बीएचयू में भर्ती औसानगंज निवासी 55 वर्षीय, शिवपुरवा निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल, रामनगर सहित अलग-अलग जगहों से 3785 सैंपल लिए गए जबकि 2998 सैंपल की रिपोर्ट मिली।
इस दौरान नरिया, बनारस प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल महमूरगंज, डीएलडब्ल्यू, डिफेंस कालोनी फुलवरिया, मंडलीय अस्पताल, लहरतारा कबीर मठ की गली, रामनगर अस्पताल, छितौनी बच्छाव, 39जीटीसी, लोहता, मड़ौली, शिवपुर, 33 बटालियन पीएसी, आईआईटी बीएचयू, लोहता आदि जगहों पर मरीज मिले हैं। 51 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। कुल 17301 में 16372 डिस्चार्ज, 278 की मौत के बाद 651 एक्टिव मरीज हैं।