फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदे युवक को बचाने के लिए दूसरा उतरा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव। बराई गांव में रविवार को सुनील विश्वकर्मा (35) अपने घर के समीप स्थित कुएं में कूद गया। शोर सुनकर गांव का पवन चौहान (41) उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा। कुएं में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव के दो युवकों की असामयिक मौत से ग्रामीण भी खासे दुखी हैं। गांव में चर्चा रही कि सुनील शराब के नशे में था।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत बराई गांव निवासी सुनील के परिजनों के अनुसार, वह घर के समीप ही खड़ा होकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह कुएं में गिर गया। लोगों ने शोर मचाया तो पवन अपने घर से भाग कर आया और कुएं में उतरा। बताया जाता है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण सुनील और पवन अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस और दमकल कर्मी गांव पहुंचे। जहरीली गैस को बेअसर करने के लिए दमकल कर्मियों ने कुएं में सॉल्यूशन का छिड़काव किया। इसके बाद गांव का ही विजय कुएं में उतरा और रस्सी से बांध कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिरईगांव चौकी इंचार्ज के अनुसार ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि घर में झगड़ा वगैरह करने के बाद सुनील कुएं में कूद गया था। उसे बचाने के लिए कुएं में पवन उतरा और दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुनील शराब पिया हुआ था। इसकी पुष्टि सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट से ही हो पाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सुनील की नहीं हुई थी शादी
सुनील और पवन की मौत से उनके परिजनों के साथ ही बराई गांव के ग्रामीणों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि पांच भाइयों में दूसरे नंबर के सुनील की शादी नहीं हुई थी। वह वाहन चालक के तौर पर काम करता था। वहीं, दो बेटियों और दो बेटों के पिता पवन रंगाई-पुताई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि पवन का भाई बाहर से घर आने वाला था। वह उसी के रहने वगैरह के इंतजाम में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें