युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
यह घटना मेरे घर से मजह दो सौ मीटर दूर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पास सड़क पर घटी थी। वहीं पर बाइक भी मिली है। पिता ने बताया कि रात में पुलिस ने कोई सूचना नहीं दी। उन लोगों ने अगल-बगल भी पूछताछ नहीं की। बिना शिनाख्त किए ही लावारिस समझ बेटे की लाश को उठा ले गए थे।
सतीश पटेल (25) वर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सबसे छोटी बहन है। सोनातलाब स्थित एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाने का काम करता था। सतीश का तीन महीने पहले ही हरहुआ के दुनियापुर में शादी हुई थी।
इस बाबत पूछे जाने पर पिता अशोक पटेल इसे कोई दुर्घटना नहीं बता रहे। पिता का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। वहीं, एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हल्का प्रभारी सीसी कैमरे की जांच कर रहे हैं।
सतीश की पत्नी ज्योति अपने पति की लाश देख कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पानी मारने पर उसे होश आ रहा था। मृत पति को देख कह रही थी उठा हो...कहां चल गइला। अभी कुछ समय पहले सथवा रहला न। तीन महीने पहले ही सतीश और ज्योति की शादी हुई थी। आसपास माैजूद लोग भी इस दृश्य को देख मर्माहत हो जा रहे थे।