दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के कोईलों गांव में गोमती नदी में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। उसकी जेब से एक मोबाइल मिला है। उसकी मदद से युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
पिंडरा तहलील के अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चार दिन से जारी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। यह निर्णय शुक्रवार को एसोसिएशन और तहसील प्रशासन की बैठक में लिया गया। बैठक में नौ मांगों में से सात को एसडीएम पिंडरा ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। दो मांगों के कार्यक्षेत्र से बाहर होने की बात कही। हालांकि, इस पर भी उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बार के सदन में सभी बातें रखने के बाद हड़ताल खत्म करने की बात कही। बैठक में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयनाथ भारती व महामंत्री चंद्रभान पटेल, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, कमला मिश्रा, श्रीनाथ गोंड़, विंध्यवासिनी तिवारी, अश्वनी मिश्रा मौजूद रहे। संवाद