फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम, आज भी रहेंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के उप निबंधक कार्यालय में 22 मोहल्लों की रजिस्ट्री के आदेश के विरोध में प्रदर्शन जारीमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। रामनगर स्थित उप निबंधक कार्यालय में शहर के 22 मोहल्लों / राजस्व ग्रामों की रजिस्ट्री करने के आदेश के विरोध में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के गेट के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी हड़ताल पर रहने का प्रस्ताव पारित किया। सुबह से शाम तक अधिवक्ताओं ने स्टांप राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री का काम ठप रहा और लंबित मामलों व जमानत अर्जियों की सुनवाई के लिए अगली तिथि नियत कर दी गई।
विज्ञापन

नेतृत्व बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और संचालन सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय व बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश सिंह यादव ने किया। प्रदर्शन में मुरलीधर सिंह, विनोद कुमार पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, मंगलेश कुमार दूबे, विपिन कुमार शुक्ला, अशोक सिंह दाढ़ी, ब्रजेश कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, रंजन कुमार मिश्र और मीरा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें