फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, टहलने निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना को की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सोमवार की सुबह जब लोग खेत की ओर टहलने निकले तो आम के पेड़ से लटकते शव को देखा। सूचना पर काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उक्त युवक की पहचान कचहरिया गांव के कैलाश पटेल (30) के रूप में की।

विज्ञापन


कैलाश पटेल गांव के ही बिरजू पटेल का बड़ा बेटा है। मृतक दो भाई हैं। यह गांव में ही एक प्राइवेट एजेंसी में काम करता था। मृतक की एक तीन साल की बेटी है। पत्नी प्रियंका और घरवाले सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

सूचना पर राजातालाब थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर जांच पड़ताल की गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक काफी मिलनसार और शांत स्वभाव का था। ऐसी घटना क्यों घटी लोग समझ नहीं पा रहे हैं। पिता बिरजू पटेल का कहना था कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें