फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में कॉलेज के लिए निकली छात्रा की गला काटकर हत्या, ढाबे के कमरे में मिली लाश; परिजनों का हंगामा

Wed, 02 Jul 2025 08:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सुबह करीब नाै बजे काॅलेज के लिए निकली छात्रा की लाश ढाबे के एक कमरे में मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहीं, परिजन भी पहुंच हंगामा करने लगे। छात्रा की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। 
विज्ञापन
अलका बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: रूपापुर में नेशनल हाईवे के किनारे विधान बसेरा ढाबा के एक कमरे में बुधवार को एमएससी की छात्रा अलका बिंद (22) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव के समीप ही सब्जी काटने वाला खून लगा चाकू पड़ा था। युवती को कमरे में लेकर आने वाला युवक उसका मोबाइल लेकर लापता है।

ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ढाबे के सीसी कैमरों की फुटेज और युवती की सहेलियों से पूछताछ कर पुलिस युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ढाबा के तीन स्टाफ को हिरासत में लिया है।

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव निवासी किसान चंद्रशेखर बिंद के दो पुत्रों और एक पुत्री में अलका सबसे बड़ी थी। चंद्रशेखर ने बताया कि एमएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली अलका सुबह नौ बजे अपना बैग लेकर खोचवा स्थित एक पीजी कॉलेज में पेपर देने की बात कह कर निकली थी। दोपहर 12 बजे के बाद अलका घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया।

विज्ञापन


उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। उन्होंने खोचवा स्थित कॉलेज जाकर पूछा तो पता लगा कि अलका की कोई परीक्षा नहीं थी। अनहोनी की आशंका में उन्होंने मिर्जामुराद थाने जाकर पुलिस को अलका के लापता होने की सूचना दी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रूपापुर स्थित विधान बसेरा ढाबा के एक कमरे में एक युवती का शव मिला है। पुलिस के साथ चंद्रशेखर भी ढाबे पर गए। उन्होंने शव देख कर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अलका का है।

परिजनों में मचा कोहराम

कमरे की शिनाख्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ढाबा संचालक प्रगति नारायण सिंह से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि एक युवक सुबह लगभग 9 बजे ऑटो से आया था। उसके कुछ देर बाद एक युवती भी ऑटो से आई। दोनों ढाबा के पीछे स्थित कमरे में गए और दोपहर बाद तक थे। युवक कमरे से कब निकला, इसका किसी को पता नहीं लगा। शाम लगभग चार बजे कमरा खाली समझ कर स्टाफ सफाई करने गया तो उसने देखा कि एक युवती खून से लथपथ पड़ी थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

आईडी प्रूफ के बगैर दिया था कमरा, होगी कार्रवाई

डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ढाबा संचालक ने आईडी प्रूफ लिए बगैर युवक और युवती को कमरा दिया था। ढाबा संचालक किराये पर कमरा कैसे दे रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही बगैर आईडी प्रूफ के कमरा देने के आरोप में ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

युवती की सहेलियों से पूछताछ कर सीसी कैमरे में कैद युवक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती के पिता ने फिलहाल किसी को लेकर शंका नहीं जाहिर की है। क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
- आकाश पटेल, डीसीपी गोमती जोन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें