फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फंदे से लटका मिला पान विक्रेता का शव, पत्नी ने भी खा ली चूहे मारने वाली दवा; जानें- पूरा मामला

Wed, 25 Feb 2026 11:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पारिवारिक कलह में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, उसकी पत्नी ने भी चूहे मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन- फानन अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया में मंगलवार शाम पत्नी से विवाद के बाद पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35) ने फंदे से लटक जान दे दी। पत्नी अनीता (30) ने भी चूहे मारने वाली दवा खा ली। अचेतावस्था में पत्नी अनीता को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिगरा पुलिस ने संदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे के अंदर और बाहर छानबीन की। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनिया निवासी पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू का पत्नी अनीता प्रजापति से अकसर पारिवारिक विवाद होता था, जिससे खिन्न होकर संदीप प्रजापति ने शाम को कमरे में पंखे की कुंडी में फंदे से लटक कर जान दे दी। अनीता भी होश खो बैठी और घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। बच्चों के चीखने चिल्लाने के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

इसे भी पढ़ें; UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शंकराचार्य जैसी संस्था को समाप्त करने का रचा जा रहा इतना बड़ा षड्यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप और अनीता के 12 व 8 साल के दो बेटे और 6 साल की बेटी है। पिता की मौत और मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से बच्चों को रिश्तेदार और पड़ोसियों ने समझाया। उधर, दंपती के इस कदम को लेकर लोगों ने कहा कि कम से कम बच्चों के भविष्य का ख्याल रखना चाहिए था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें