फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रथयात्रा में अपार्टमेंट के बेसमेंट में भरे पानी में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में बारिश का पानी भरने से छात्र-छात्राओं की मौत के बाद वीडीए ने मंगलवार को शहर में कार्रवाई की शुरुआत की। वीडीए की कार्रवाई खत्म होने के बाद शाम के समय रथयात्रा चौराहा स्थित बारादरी कांप्लेक्स के बेसमेंट में भरे पानी में एक बुजुर्ग मृत पड़ा मिला। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। आशंका जताई गई है कि करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें कांप्लेक्स में लगे सभी सीसी कैमरों की फुटेज दिखाई जाए कि कब, क्या और कैसे हुआ।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर, लहरतारा का रहने वाला दीपक कुमार जायसवाल (60) दीवार पर पुट्टी लगाने का काम एक ठेकेदार के साथ करता था। दीपक के बेटे ज्ञानेश्वर ने बताया कि उसके पिता घर से सुबह काम करने निकले थे। शाम सात बजे के लगभग पिता के दोस्त का फोन आया कि रथयात्रा स्थित बारादरी कांप्लेक्स आ जाओ, बहुत जरूरी है। कांप्लेक्स आने पर पता लगा कि उसके पिता बेसमेंट में मृत पड़े हैं। कोई यह नहीं बता पाया कि उसके पिता की कब और कैसे मौत हुई। उधर, दो बेटियों और एक बेटे के पिता दीपक की मौत के बाद उसकी सुमन जायसवाल की हालत बेसुधों जैसी थी। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका है कि करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह पता लगेगी

पूर्व मेयर और भाजपा नेता रामगोपाल मोहले ने बताया कि बारादरी कांप्लेक्स एक दोस्त के साथ वह पार्टनरशिप में संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है, लेकिन घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि मौत कैसे हुई है। अपार्टमेंट के बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें