फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में उपकरण और ओटी के रखरखाव के नाम पर बढ़ा दी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में उपकरण और ओटी के रख-रखाव के नाम पर सर्जरी की फीस बढ़ा दी गई है। अब मरीजों को सर्जरी करवाने के लिए दो से पांच गुना ज्यादा फीस जमा करनी होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आईसीयू में भर्ती होने के लिए भी हर दिन 500 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में हर दिन औसतन 15 से 20 मरीजों की सर्जरी होती है। बीएचयू अस्पताल में लेप्रोस्कोपी यानी दूरबीन विधि से होने वाली सर्जरी के लिए जहां पहले जहां 1000 रुपये देने होते थे। अब इसकी फीस दोगुनी की गई है। माइनर ओटी की फीस 100 की जगह अब 500 रुपये हो गई है। फीस बढ़ाने के लिए जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष के प्रस्ताव का हवाला दिया गया है। यह स्थिति तब है जब बीएचयू अस्पताल में जांच, इलाज सर्जरी के लिए बजट मिलता है और अब तक उसी के तहत सर्जरी होती आई है।
-

सर्जरी में किसकी कितनी बढ़ी फीस
पहले अब

माइनर सर्जरी के लिए उपकरण और रूम मेंटनेंस 100 500
मेजर सर्जरी के लिए उपकरण और रूम मेंटनेंस 500 1000

लेप्रोस्कोपी 1000 2000
सुप्रा मेजर सर्जरी 1000 2500

विसेल सीलिंग डिवाइस कुछ नहीं 2000
सर्जरी आईसीयू बेड कुछ नहीं 500 रुपये प्रति दिन


कोट

जनरल सर्जरी विभाग से फीस बढ़ाने संबंधी जो भी प्रस्ताव आ रहे हैं, उसमें सीजीएचएस यानी सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के दायरे में रहकर ही फीस बढ़ाई जानी है। प्रस्तावों पर नियमानुसार मूल्यांकन करने के बाद निर्णय लिया गया है। - प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें