फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घर से लापता युवक का पोखरे में मिला शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 20 Aug 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जाल्हुपुर स्थित कच्चा बाबा मंदिर के पोखरे में रविवार सुबह अमौली निवासी राजेंद्र गोंड (28)  पुलिस ने बरामद किया। राजेंद्र शनिवार से लापता था। उसकी पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पोखरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जाल्हुपुर स्थित कच्चा बाबा मंदिर के पोखरे में रविवार सुबह युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान अमौली निवासी राजेंद्र गोंड (28 वर्ष) के रूप में हुई। 19 अगस्त से ही वह लापता था। पत्नी ने पति की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सुबह के समय ग्रामीण जब पोखरे की ओर गए तो शव उतराया देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की सुबह दस बजे पति अमौली गांव में मजदूरी करने गए थे। रात तक नहीं आए। आशंका है कि पति की हत्या कर शव पोखरे में फेंका गया। उधर, थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सोते समय सर्पदंश से बालक की मौत

चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना खुर्द में शनिवार की रात सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बालक का दाह संस्कार कर दिया। सूर्यकांत उर्फ कैलाश यादव का 10 वर्षीय बेटा अंश यादव रात में सो रहा था, कि अचानक सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

सारनाथ थाना क्षेत्र के घुरिपुर में रविवार शाम बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किसान छेदी पटेल (60) की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर  छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

चौबेपुर क्षेत्र के मुड़ली गांव निवासी लालबाबू हरिजन पुत्र बसंत हरिजन (20) की पियरी रेलवे फाटक के समीप रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चौबेपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

बाइक के धक्के से कांवड़िया घायल, गुस्साए साथियों ने किया चक्काजाम

रोहनिया थाना क्षेत्र केशरीपुर में रविवार की सुबह बाइक के धक्के से कांवड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने पेड़ की डाल रखकर मार्ग चक्का जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद कांवड़ियों ने जाम समाप्त किया। वहीं, घायल कांवड़िया का अस्पताल में उपचार कराया गया। प्रयागराज के झूंसी निवासी अनिल निषाद जल लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर आ रहा था। इस बीच केशरीपुर में पहुंचते ही बाइक से धक्का लग गया। सुरक्षित लेन पर बाइक की आवाजाही से साथी कांवड़ियां आक्राेशित हो उठे और मार्ग को जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज अम्बष्ट ने बताया कि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें