फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, तीन दिन से घर से थी लापता 

Fri, 09 Apr 2021 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटकता युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाटाड़ गांव में शुक्रवार को आम के पेड़ से एक युवती का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मझगांवा भैरवनाथ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि युवती तीन दिन से घर से लापता थी। 

विज्ञापन


बरवाटाड़ गांव निवासी युवती तीन दिन पहले घर से से बिना बताए गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे बहुत खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार की दोपहर मृतका का छोटा भाई आम तोड़ने के लिए गया तो देखा कि बहन का शव आम के पेड़ पर लटका है। रोते-बिलखते वह घर भागकर आया और जानकारी दी।

युवती का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी भैरवनाथ यादव का कहना है कि युवती के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हर बिंदुओं पर पड़ताल कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें