फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मुंबई से बनारस पहुंचा छानबे विधायक का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर अनुप्रिया पटेल ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Feb 2023 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल (40) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह  निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित सुश्रुत कैंसर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देर रात उनका शव बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर छानबे विधायक को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल (40) को निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह 10 बजे मुंबई स्थित सुश्रुत कैंसर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देर रात राहुल प्रकाश कोल का पार्थिव शरीर मुंबई से विमान से बनारस पहुंचा।

विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के अलावा अन्य कई जनप्रतिनिधियों के साथ अपना दल (एस) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से मड़िहान स्थित पैतृक गांव पड़रिया ले जाया गया।अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

विधायक के अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विजयी हुए थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। वह कोल बिरादरी का बड़ा चेहरा माने जाते थे।

विज्ञापन

राहुल अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। वह एक साल से ज्यादा समय से कैंसर से पीड़ित थे। विधायक के साथ अंतिम समय में पिता सांसद पकौड़ी लाल कोल, छोटे भाई जग प्रकाश कोल, पत्नी जिला पंचायत सदस्य रिंकी सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दो बार लगातार चुने गए थे विधायक

राहुल प्रकाश कोल - फोटो : अमर उजाला
विधायक राहुल प्रकाश कोल पहली बार वर्ष 2017 में छानबे विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। वह भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन के प्रत्याशी थे। राहुल प्रकाश के पूर्व पिता राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं।

इसके बाद राहुल प्रकाश कोल ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व अपना दल (एस) गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीता। चुनाव के दौरान ही वह बीमार चल रहे थे। उनका उपचार किया जा रहा था। कैंसर का पता चलने के बाद वह मुंबई के टाटा मेमोरियल में उपचार करा रहे थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चल बसे। उनसे बड़ी बेटी अंशिका (15), दूसरी आस्था (14) और बेटा सम्राट (11) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें