फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डायट से सारनाथ रिंग रोड तक बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट से सारनाथ रिंग रोड तक बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर
विज्ञापन

261 करोड़ रुपये खर्च होंगे, सेतु निगम ने तैयार किया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सारनाथ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और एसटीपी के बीच रिंग रोड तक फोरलेन फ्लाईओवर बनेगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। 1.4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनाने में 261 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सारनाथ क्षेत्र में जाम की समस्या विकट है। इसे देखते हुए ही सेतु निगम ने फोरलेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के मुताबिक, डायट सेंटर के पास तिराहा बनाया जाएगा। यहीं से फ्लाईओवर को रिंग रोड से कनेक्ट किया जाएगा। डायट सेंटर के पीछे स्थित तालाब के ऊपर से होकर फ्लाईओवर गुजरेगा। इससे सारनाथ स्थित संग्रहालय, बुद्ध मंदिर, चिड़ियाघर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जाम की समस्या कम हो जाएगी। इससे देशी व विदेशी पर्यटकों को राहत मिलेगी। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ रोजाना पर्यटक आते हैं। सारंग नाथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते हैं।
विज्ञापन

वर्जन

सारनाथ-रिंग रोड पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। - एसके निरंजन, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें