2 जुलाई को परिजनों ने मनोज की हत्या किए जाने के संबंध में कैलाश के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अलीनगर पुलिस कैलाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही रही थी। इधर, राजघाट पुल के नीचे लाश मिलने की सूचना मिलने पर मनोज के परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक की शिनाख्त उन्होंने मनोज के रूप में की। लाश पिछले 2 से 3 दिनों तक पानी में रहने के कारण पूरी तरह से सड़ गई थी। आदमपुर पुलिस ने बताया कि मनोज बिंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अलीनगर थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।