फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 Nov 2019 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला हत्या या आत्महत्या का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में शाहगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक युवती(21) का शव मिला। रोड के साइड में रेल की पटरी पर लाश देखकर गांव के लोगों ने इसकी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।

शव को कब्जे में लेकर रात में ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें