फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः वो तालाब में गया गेंद निकालने, लेकिन दिखाई दिया कुछ ऐसा....

Tue, 14 Jan 2020 04:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
तालाब किनारे जुटी भीड़ - फोटो : a
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुरा दीवान में उंची तकिया के पीछे तालाब किनारे खेल रहे बच्चे चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग भी घबराकर वहां पहुंच गए। फिर सभी को जो दिखाई दिया तो फिर किसी को भी काफी देर तक यकीन ही नहीं हुआ।

विज्ञापन

 

दरअसल, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के मुहल्ला पुरा दीवान सोहबत वाली बाग में बच्चे मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे गेंद खेल रहे थे। गेंद चहारदीवारी के पार उत्तर तरफ आयसा तालाब में चली गई और गेंद निकालने के लिए बच्चे पीछे आयसा तालाब की तरफ गए तो वहां पर तालाब में उतराया शव देखा।

इसके बाद तो हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि शव देखकर पहचान में नहीं आ रहा था। नीले रंग का स्वेटर पहने हुए युवक का शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी उम्र लगभग पैंतीस साल है। पुलिस शव को तालाब से निकालकर काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास करती रही। हालांकि शव क्षत-विक्षत हालत में होने से पहचान न हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें