फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता की मौत के आठ महीने बाद बेटे का मिला शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

Tue, 20 Oct 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों को जब पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

युवक जिले के पवई थाना क्षेत्र के दरीबपुर गांव का निवासी है। मृतक की पहचान प्रदीप(18) पुत्र स्व. घनश्याम के रूप में में हुई है। मंगलवार सुबह दरीबपुर गांव के सिवान में एक गन्ने के खेत में उसका शव मिला।



प्रदीप चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। आठ महीने पहले इसके पिता की मौत हो गई थी। प्रदीप मजदूरी और डीजे का काम कर भरण पोषण करता था। सभी भाई एक ही साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि वो सोमवार शाम सात बजे घर से शौच के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह उसका शव खेत में मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजन गला दबाकर हत्या की बात कह रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का मोबाइल गायब है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें