हादसे के बाद ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर चालक पकड़े जाने के डर से चालक डीसीएम लेकर जैसे ही आगे बढ़ा पहिया से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके कुछ दूरी से चालक समेत डीसीएम को पकड़ लिया।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे परिजन रोने बिलखने लगे।
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।