फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: दिन का पारा रात से सिर्फ 4 डिग्री ऊपर, बंद कमरों और सड़कों पर एक जैसी ठिठुरन; जानें अपडेट

Tue, 30 Dec 2025 06:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: तेज हवाओं के चलते बनारस का पारा लगातार दूसरे दिन 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। सोमवार को एक भी सेकेंड के लिए धूप नहीं निकली। पछुआ से आ रही ठंडी हवा 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।
विज्ञापन
शिवपुर स्थित पिसाैर पुल पर घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather Today: काशी लगातार दो दिन से कोल्ड डे की चपेट में है। अब बंद कमरों और सड़कों पर एक जैसी ठिठुरन महसूस हो रही है। पछुआ ठंडी हवाओं का असर बंद कमरों के अंदर और बाहर समान रूप से महसूस किया जा रहा है। लोगों ने भी मान लिया है कि बिना अलाव के गुजारा नहीं है।

विज्ञापन


काशी में दिन और रात की ठिठुरन लगभग एक जैसी होती जा रही है। रात का पारा दिन से सिर्फ चार डिग्री सेल्सियस ही नीचे है। सोमवार को वाराणसी जिले का अधिकतम तापमान सिर्फ 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे ने रोकी सूरज की रोशनी
सोमवार को तापमान रविवार के 13.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सिर्फ डेढ़ डिग्री अधिक रहा, लेकिन लोगों को ठंड अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा महसूस हुई। कोहरा अब जमीन पर तो नहीं दिख रहा है, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचकर उसने सूरज की रोशनी को रोक दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कई दिनों तक गिरे पारे से ठंडी हुई धरती
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में एक जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा अपना प्रभाव दिखा सकती है, जिससे मैदानों में ठंडक बढ़ेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार तक पहाड़ों पर दस्तक दे सकता है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से पड़ रही तीव्र ठंड के कारण काशी की धरती ठंडी हो चुकी है। सूरज की रोशनी भी अब नजर नहीं आ रही है। ऐसे में गलन तेजी से बढ़ रही है। ठंडक के साथ ही कोहरे की मार भी पड़ सकती है। हालांकि अनुमान है कि नए साल पर तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

दिनवार तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
28 दिसंबर 13.5 8.8
27 दिसंबर 16.4 9.9
26 दिसंबर 19.8 7.2
25 दिसंबर 16.6 9.5
24 दिसंबर 18.8 9.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें