देश 130 करोड़ कदम चलेगा तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश 130 करोड़ कदम चलेगा तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा। सीएम योगी कहते हैं कि प्रदेश 25 करोड़ कदम आगे चलेगा तो इतने ही कदम आगे बढ़ेगा। मोदी और योगी जैसे लोग देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं, उसमें देश नहीं यहां के लोग काम करते हैं।
देश का 100वां वर्ष आजादी का मनाए तो अपना देश दुनिया का सबसे तेज और ताकतवर देश हो। आप अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करते रहिए। आप सबने अपने लक्ष्य को पूरा किया है। आपको बहुत बधाई। संबोधन के बाद अमर उजाला की ओर से दयाशंकर सिंह को स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया गया।
अमर उजाला सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं, सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ा रहा
परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1948 में अमर उजाला की पत्रकारिता जगत में प्रवेश हुआ। आजादी के तुरंत बाद अमर उजाला ने अपने को स्थापित किया। फिर लगातार सामरिक समस्याओं से लेकर प्रखर और विश्वास के साथ जनता के सामने समाचार को प्रस्तुत करता रहा। लेकिन पिछले 10 से 15 वर्षों से अमर उजाला केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है। सामाजिक सरोकार को भी आगे बढ़ा रहा है।