फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिन का तापमान सिर्फ 24.9 डिग्री, तेज धूप में भी सिहरन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार ही रहा। अधिकतम तापमान सिर्फ 24.9 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा 13.4 डिग्री सेल्सियस आ गया। दिन और रात के बीच के तापमान में सिर्फ 11 डिग्री का ही फर्क रहा। दोपहर में पछुआ हवा भी 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही, जिससे दोपहर की तेज धूप में भी सिहरन सी महसूस हो रही थी। तड़के सुबह विजिबिलिटी सिर्फ 500 मीटर ही रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब ठंड तेजी से बढ़ सकती है। दिन का तापमान गिरेगा। जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें