निरीक्षण के बाद होटल, लॉन और गेस्ट हाउस का पंजीकरण किया जाएगा। वीडीए के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने निर्देश दिया है कि अनापत्ति के लिए आने वाले आवेदनों पर विचार करने से पहले निरीक्षण कर लें। हर जोन के आवेदन पत्रों का एक अलग रजिस्टर बनाए। एक महीने में लंबित प्रकरणों के प्रश्नगत भवन की वैधता के संबंध में पत्र प्रेषित कर निरीक्षण करें। इसकी आख्या रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) को भेजा जाएगा। इस रिपोर्ट में सभी पहलुओं का जिक्र करना है। खासकर पार्किंग सुविधा और अन्य सभी बिंदुओं का उल्लेख करें। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।