फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी डिग्री कॉलेज का मैदान बना अखाड़ा: पटाखा बाजार में बवाल, बेल्ट, कुर्सी से एक-दूसरे पर हमला; वीडियो वायरल

Tue, 10 Nov 2026 10:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आतिशबाजी की खरीदारी को लेकर डीएवी मैदान में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने बेल्ट, कुर्सी और स्टॉल उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया। काफी देर तक मैदान में हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
युवकों ने एक-दूसरे पर किया हमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की रात आतिशबाजी की खरीदारी को लेकर शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बेल्ट, कुर्सी और दुकान के स्टॉल सहित जो भी सामान हाथ लगा, उसी से एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में आतिशबाजी की दुकानों और स्टॉलों की व्यवस्था कराई गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपावली की रात आतिशबाजी की खरीदारी के दौरान कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। युवक एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान मैदान में अफरा-तफरी मच गई। आतिशबाजी की दुकान लगाने पहुंचे दुकानदार भी इस दौरान असहाय नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आधी रात के समय मैदान में युवकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ युवक बेल्ट और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि काफी देर तक हंगामा और मारपीट होने के बावजूद वायरल वीडियो में कोई सुरक्षा कर्मी दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रशासन ने दीपावली पर भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से आतिशबाजी की दुकानों के लिए अलग मैदान निर्धारित किया था। इसके बावजूद उसी स्थान पर मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के बाद अब घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें