बीएचयू के संबंद्ध कॉलेज डीएवी और डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज के बीच फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम क
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के संबंद्ध कॉलेज डीएवी और डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज के बीच फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। बृहस्पतिवार को मिरांडा हॉउस की प्राचार्य प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा और डीएवी के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत दोनों कॉलेज रिसर्च और प्रकाशन के लिए एक दूसरे के सहयोग से काम करेंगे। सिंपोजियम, कार्यशाला, कॉन्फ्रेंस, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियां होंगी। इसमें सबसे खास विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा मंच मिलेगा और उन्हें शोध कार्य मे काफी सुविधा मिल सकेगी। महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि समाज में यह मिथक फैलाया गया कि वे जिम्मेदारियां नहीं संभाल सकती। महिलाओं में प्रशासनिक कौशल जन्म से ही होता है। कुछ घटनाओं को आधार बनाकर बताया गया कि महिला ही महिला की दुश्मन है। स्वामी विवेकानंद कॉलेज, नई दिल्ली की सहायक प्रोफेसर डॉ. शाम्भवी मणि ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं सुरक्षित मातृत्व के अधिकार से वंचित हैं।